धौलपुर (राजस्थान), 24 अगस्त जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में मंगलवार सुबह पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर किया गया है।
कौलारी थाने के प्रभारी नरेश पोषवाल ने बताया कि आगरा जनपद के दो युवक रक्षाबंधन पर अपनी रिश्तेदारी में खरगपुर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों मंगलवार सुबह पार्वती नदी में नहाने गये थे, इसी क्रम में दोनों गहरे पानी में डूब गए।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उनमें से आगरा निवासी 32 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय शिवा को कौलारी के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY