Rajasthan: अनियंत्रित कार नहर में गिरने से दंपति की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक दंपति की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कार शुक्रवार दोपहर को नहर में गिरी थी.

Representational Image | PTI

जयपुर, 30 नवंबर : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक दंपति की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कार शुक्रवार दोपहर को नहर में गिरी थी. कार को शनिवार सुबह नहर से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि कार में से मदन सिंह (36) और उसकी पत्नी ममता (32) के शव बरामद किए गए.

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है. क्षेत्राधिकारी (संगरिया) करण सिंह ने बताया कि कार इंदिरा गांधी फीडर नहर के किनारे राठीखेड़ा पुल से गुजर रही थी और तभी वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. उन्होंने बताया कि कार के पीछे चल रहे मोटरसाइकिल सवार ने कार को नहर में गिरते देखा और किसानों को इसकी सूचना दी. यह भी पढ़ें : Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 आरोपियों पर लगाया गया मकोका एक्ट

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने नहर में कार की तलाश शुरू की. शुक्रवार रात को तलाश अभियान रोक दिया गया और शनिवार सुबह फिर से शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि कार को रस्सियों की मदद से खींचा गया और नहर से बाहर निकाला गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश