राजस्थान में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई.

बारिश (Photo Credits: Wikimedia Commons)

जयपुर, तीन जुलाई: राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में झालावाड़ के पिडावा, अजमेर में नसीराबाद, नागौर के खींवसर, चूरू के रतनगढ़ में 7-7 सेंटीमीटर बारिश, बारां के मांगरोल, अजमेर के पीसांगन में 6-6 सेंटीमीटर, बीकानेर और छत्तरगढ़ में 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. Gujarat: कुछ इलाकों में भारी बारिश; NDRF की पांच टीम सूरत, राजकोट, बनासकांठा रवाना.

विभाग के अनुसार राज्य में कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से कम बारिश दर्ज की गई. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक चित्तौड़गढ़ में 44 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में 31 मिलीमीटर, बीकानेर में 14.8 मिलीमीटर, चूरू में 11.8 मिलीमीटर, जयपुर-सीकर में 9-9 मिलीमीटर, अजमेर में सात मिलीमीटर, बारां में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड