Rajasthan: कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से

राजस्थान कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से शुरू हो रहा है जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को कांग्रेस की रीति नीति, सिद्धांत व संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

कांग्रेस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

जयपुर, 25 दिसंबर : राजस्थान कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से शुरू हो रहा है जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को कांग्रेस की रीति नीति, सिद्धांत व संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जाएगा. पार्टी प्रवक्ता ने यहां बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 से 28 दिसंबर तक यहां बाड़ा पदमपुरा में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है.

शिविर के मद्देनजर पार्टी के राज्य कार्यालय में मंत्रियों द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई इस सप्ताह (27 से 29 दिसंबर) नहीं होगी. अगली सुनवाई सोमवार तीन जनवरी, 2022 को होगी. राज्य में जनसुनवाई सप्ताह के पहले तीन दिन, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को होती है. यह भी पढ़ें : Hyderabad: 3 लड़कियां जलाशय में डूबी, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

इस बीच कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान नए साल से शुरू होने की संभावना है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ इस बारे में चर्चा की. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति ऐप के जरिए पार्टी की सदस्यता ले सकेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड