देश की खबरें | राजस्थान कांग्रेस बड़े विभाजन की तरफ बढ़ रही थी : सतीश पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस ''बड़े विभाजन'' की तरफ बढ़ रही थी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के बहादुर शाह जफर साबित होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, नौ अक्टूबर राजस्थान की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस ''बड़े विभाजन'' की तरफ बढ़ रही थी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के बहादुर शाह जफर साबित होंगे।

पूनियां ने बहादुर शाह जफर का हवाला दिया जोकि अंतिम मुगल शासक थे।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

पूनियां ने यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से कहा, '' कांग्रेस के केवल हाथों मिले हुए हैं, दिल नहीं। पार्टी के विधायक लगातार मंत्रियों पर उनकी बात नहीं सुने जाने के आरोप लगा रहे हैं।''

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी पार्टी विभाजित है और इसका संगठनात्मक ढांचा चरमरा चुका है।

यह भी पढ़े | Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कांग्रेस नेताओं के बीच एक बड़ी खाई थी, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता।

पूनियां पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि देने जोधपुर आए थे।

उन्होंने कहा, '' पिछले कुछ समय में कांग्रेस में हुए घटनाक्रमों के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि यह इस पार्टी की राज्य में अंतिम सरकार है और गहलोत इसके बहादुर शाह जफर साबित होंगे।''

पूनियां ने राज्य में कथित तौर पर बढते अपराधों को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट