देश की खबरें | राजस्थान के मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजा पार्क स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में मत्था टेका और देश व प्रदेश में शांति, सद्भाव और अमन के लिए अरदास की।

जयपुर, 26 दिसम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजा पार्क स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में मत्था टेका और देश व प्रदेश में शांति, सद्भाव और अमन के लिए अरदास की।

शर्मा ने कहा, ‘‘आज गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के असाधारण साहस और बलिदान को याद करने का दिन है।’’

उन्होंने कहा वीर साहिबजादों के शौर्य की याद दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 26 दिसम्बर को देशभर में वीर बाल दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सभी धर्मों की अच्छी बातों का समावेश है और सिख समुदाय प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा ‘‘सिख धर्म नैतिकता, सामंजस्य और एकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देता है तथा समानता और एकता की बात करता है।’’

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार सिख समाज के अधिकारों की हमेशा रक्षा करेगी।

उन्होंने कहा‘‘ हमारी सरकार संकल्प पत्र में वादे के अनुसार राज्‍य के ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए काम करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\