Rajasthan Road Accident: जैसलमेर में पिकअप वैन से टकराई कार, चार लोगों की मौत

राजस्थान के जैसलमेर में एक तेज रफ्तार कार दो राहगीरों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक वैन से जा टकराई. इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Road Accident (Photo Credit: ANI)

जयपुर, 6 जनवरी : राजस्थान के जैसलमेर में एक तेज रफ्तार कार दो राहगीरों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक वैन से जा टकराई. इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कार चालक समेत गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे. दुर्घटना से थोड़ी देर पहले ही कार में सवार युवकों में से एक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाहन में शराब पीते हुए एक वीडियो अपलोड किया था.

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार रात उस समय की है, जब कार जैसलमेर के आकल गांव से बाड़मेर की ओर जा रही थी. पुलिस की एक टीम ने एक नाके पर कार को रोकने की कोशिश की लेकिन उसके चालक ने कार नहीं रोकी. पुलिस ने बताया कि जब कार जैसलमेर के देवीकोट कस्बे में पहुंची तो उसने सड़क पर खड़े दो राहगीरों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वैन से जा टकराई. जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हादसे में राहगीर मेनकला (34) और उनके बेटे मनीष (13) और कार सवार रोशन खान व भवानी सिंह की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Mission Aditya L-1: अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचने वाला है आदित्य L-1, इसरो का पहला सूर्य मिशन रचेगा इतिहास

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं. अधिकारी ने बताया, ''हादसे के समय कार चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है. उसका अस्पताल में इलाज उपचार किया जा रहा है और आज उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'' पुलिस ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले, रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह और उसके दोस्त कार में शराब पी रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश