Rajasthan: बीएसएफ महानिदेशक दलजीत चौधरी जैसलमेर सीमा के दौरे पर

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में पूजा की. सिंह दो दिन के अधिकारिक दौरे पर जैसलमेर पहुंचे हैं.

BSF (img: ANI)

जयपुर, 10 अक्टूबर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में पूजा की. सिंह दो दिन के अधिकारिक दौरे पर जैसलमेर पहुंचे हैं. आधिकारिक बयान के अनुसार, महानिदेशक (सीमांत मुख्यालय-राजस्थान) एमएल गर्ग के साथ सिंह तनोट माता मंदिर के प्रांगण में पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद विजय स्तम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

यहां सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. सिंह ने बाद में बल के अधिकारियों से मुलाकात कर जैसलमेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सामरिक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श किया और सीमा पर्यटन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लिया. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के रिश्तेदार मुरासोली सेल्वम का निधन

उन्होंने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए और सीमा सुरक्षा बल को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक के प्रयोग करने पर जोर दिया एवं बल में चल रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया. बयान के अनुसार, सिंह ने सीमा पर विषम परिस्थितियों में निरंतर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों की हौसला अफजाई की.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड