देश की खबरें | राजस्थान : निगम चुनाव में कांग्रेस सरकार की विफलता को मुद्दा बनाएगी भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी नगर निगम चुनावों में राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं व बिगड़ती कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 23 अक्तूबर राजस्थान भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी नगर निगम चुनावों में राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं व बिगड़ती कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आरोप लगाया कि बिगड़ी कानून व्यवस्था से राज्य में शहरी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया है।

पार्टी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा,‘‘ राज्य में कानून व्यवस्था इतनी चौपट हो गई है कि शहरी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसका उल्लेख पार्टी के 'ब्लैक पेपर' में किया गया है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने केन्द्र सरकार की सरकारी योजनाओं के पैसे का 'डायवर्जन' (दूसरी जगह मोड़ना) किया है और भाजपा शासन में शुरू किए गए अनेक काम बंद कर दिए जिससे भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया।

मेघवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है जिसमें भारत सरकार 40 प्रतिशत से ज्यादा सब्सिडी दे रही है, लेकिन राजस्थान सरकार इलेक्ट्रिक बसें चलाने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर के साथ-साथ कोटा व जोधपुर सहित छह नगर निगमों के 560 वार्डों में चुनाव होने जा रहे हैं।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से एवं जनता के समर्थन से भाजपा बहुत अच्छे बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस सरकार के 20 महीनों के शासन में अराजकता, भ्रष्टाचार, कोरोना कुप्रबंधन से जनता पूरी तरह परेशान है और अब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी