देश की खबरें | राजस्थान : कांग्रेस विधायक पर हमले का प्रयास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के करौली जिले में बुधवार को एक नाबालिग लड़के ने कांग्रेस के एक विधायक पर हमला करने का प्रयास किया।

जयपुर, 24 जून राजस्थान के करौली जिले में बुधवार को एक नाबालिग लड़के ने कांग्रेस के एक विधायक पर हमला करने का प्रयास किया।

करौली के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने हिंडौन विधायक भरोसीलाल जाटव पर देसी पिस्तौल से गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। घटना के समय विधायक अपने निवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई के धारावी में 10 नए मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भरोसी लाल करौली जिले के हिंडौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घटना की जानकारी मिलते ही विधायक से बात की।

यह भी पढ़े | कोविड-19 की दवा कोरोनिल को लेकर बाबा रामदेव का ट्वीट, कहा- आयुर्वेद से नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव पर फायरिंग के प्रयास के मामले की जानकारी मिलते ही उनसे चर्चा की एवं उनका हालचाल जाना। आरोपी को पकड़ लिया गया और जांच जारी है।’’

दूसरी ओर विपक्षी भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था में गिरावट आई है और अपराधी खुले आम घूम रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड