देश की खबरें | राजस्थान: एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों से मारपीट की कोशिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उप निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की।

जयपुर, छह मार्च उप निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार प्रशिक्षु पुलिस उप निरीक्षकों को अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने फर्जी तरीके से प्रतियोगी परीक्षा पास करने के आरोपी 14 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आज यहां जिला अदालत में पेश किया।

जब उन्हें पुलिस वैन से बाहर निकाला जा रहा था तो अदालत परिसर के बाहर कुछ लोगों ने आरोपियों से मारपीट की कोशिश की। हालांकि आरोपियों को पुलिस सुरक्षा में अदालत ले जाया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) वीके सिंह ने कहा,‘‘ गिरफ्तार किए गए 14 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन के लिए पुलिस हिरासत पर भेज दिया गया।’’

एसओजी ने 2021 में लीक हुए प्रश्नपत्र खरीदकर एसआई भर्ती प्रवेश परीक्षा पास करने के आरोप में 14 प्रशिक्षु पुलिस उप-निरीक्षकों (एसआई) को हिरासत में लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी