देश की खबरें | राजस्थान विधानसभा: वित्त मंत्री दीया कुमारी के भाषण के दौरान हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में लेखानुदान पेश किए जाने के दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी की ओर से भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किये जाने पर जमकर हंगामा हुआ।

जयपुर, आठ फरवरी राजस्थान विधानसभा में लेखानुदान पेश किए जाने के दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी की ओर से भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किये जाने पर जमकर हंगामा हुआ।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में राज्य जहां वित्तीय रूप से प्रतिकूल स्थिति में पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर गलत नीतियों, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, कुशासन एवं तुष्टिकरण के कारण प्रदेश के विकास की गति मंद हो गई।

उन्होंने कहा,‘‘इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए हम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सहयोग के साथ-साथ, राज्य सरकार की ठोस कार्ययोजना, सुशासन एवं कठिन परिश्रम से प्रदेश को सतत विकास के मार्ग पर ले जायेंगे।’’

विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और ‘चुनावी भाषण नहीं चलेगा’ के नारे लगाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनसे महिला वित्त मंत्री द्वारा पेश लेखानुदान भाषण को सुनने व सदन में मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विपक्ष को महिला मंत्री द्वारा लेखानुदान पेश करने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन अपने संबोधन में मंत्री द्वारा राजनीतिक टीका-टिप्पणी किया जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि मंत्री को सिर्फ लेखानुदान के बारे में लिखा गया भाषण पढ़ना चाहिए।

इसके बाद सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चली। सदन ने लेखानुदान व विनियोग विधेयक पारित करने सहित अनेक विधायी कार्य निपटाए।

इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पूर्व विधायक सूर्यकुमार के निधन पर शोक प्रकट किया गया।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\