Child Dies After Drowning in Swimming Pool: राजस्थान के कोटा में छुट्टियाँ मानाने गए परिवार में पसरा मातम, 5 साल के बच्चे की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत

कोटा में पांच वर्षीय एक बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की है, जब रानपुर का रहने वाला जिहान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्विमिंग पूल में गया था.

कोटा (राजस्थान), 11 जून : कोटा में पांच वर्षीय एक बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की है, जब रानपुर का रहने वाला जिहान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्विमिंग पूल में गया था.

सर्किल इंस्पेक्टर रामविलास ने बताया कि नहाने के बाद वे कपड़े बदलने के लिए चले गए, जबकि बच्चा बिना किसी की बताये गहरे पानी के तरफ चला गया. यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में व्यक्ति ने चार बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

पुलिस के अनुसार जब उसकी मां करीब पांच से सात मिनट बाद कपड़े बदलकर लौटी तो उसने बच्चे को आस-पास नहीं पाया. इसके बाद उसने स्विमिंग पूल के कर्मचारियों को सूचित किया. खोजबीन करने पर लड़का पूल में डूबा हुआ पाया गया. रामविलास ने बताया कि बच्चे को निकटवर्ती निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश