देश की खबरें | कोहली से फिटनेस संबंधित सलाह लेना चाहते हैं श्रीलंकाई टीम से बाहर किये गये राजपक्षे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे मानते हैं कि एक खिलाड़ी के लिये कौशल सबसे अहम होता है लेकिन साथ ही यह भी महसूस करते हैं कि जरूरी फिटनेस मानक हासिल किये बिना आधुनिक युग क्रिकेट में बने रहना संभव नहीं है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे मानते हैं कि एक खिलाड़ी के लिये कौशल सबसे अहम होता है लेकिन साथ ही यह भी महसूस करते हैं कि जरूरी फिटनेस मानक हासिल किये बिना आधुनिक युग क्रिकेट में बने रहना संभव नहीं है।

फिटनेस मुद्दों के कारण ही राष्ट्रीय टीम से बाहर किये गये राजपक्षे अब भारत के सबसे फिट क्रिकेटर विराट कोहली से इस संबंध में बातचीत करना चाहते हैं जिन्हें वह ‘क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो’ मानते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा होने से श्रीलंका के इस 30 साल के खिलाड़ी को पूर्व भारतीय कप्तान से मिलने का मौका मिल सकता है और वह उम्मीद करते हैं कि इससे उन्हें फायदा मिलेगा।

राजपक्षे ने जनवरी 2022 में अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा कर दी और फिर अधिकारियों के जोर देने पर एक हफ्ते बाद इसे वापस ले लिया। हालांकि वह इसी फिटनेस मुद्दे के कारण पिछले महीने भारत आने का मौका भी चूक गये।

राजपक्षे को भरोसा है कि पंजाब किंग्स के साथ दो महीने बिताने से उनके खेल को बहुत फायदा मिलेगा और वह अपने फिटनेस को अगले स्तर तक ले जायेंगे।

राजपक्षे ने पीटीआई को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है और आपको अपनी टीम के प्रत्येक साथी से खेल के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलता है इसलिये मैं शिखर धवन से कुछ चीजें सीख रहा हूं। मयंक अग्रवाल के साथ मेरा अच्छा तालमेल है क्योंकि हम साथ में ही अंडर-19 खेले थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम के बाहर विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे मैं बात कर सकता हूं और फिटनेस के बारे में कुछ सलाह ले सकता हूं। जब फिटनेस की बात आती है तो वह बहुत ही अलग स्तर पर हैं। ’’

राजपक्षे ने कहा, ‘‘मेरे लिये, वह निश्चित रूप से क्रिकेट के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। जब फिटनेस और कौशल की बात आती है तो उनका कोई मुकाबला नहीं। वह इतना शानदार खेलते हैं और आप उनसे बात करके ही काफी कुछ सीख सकते हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\