देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश का राजभवन आम लोगों के लिए खुला : राज्यपाल शुक्ल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से राजभवन को आम लोगों के लिए खोल दिया। अब लोग हर शनिवार और रविवार को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक इस ऐतिहासिक

शिमला, 15 अगस्त हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से राजभवन को आम लोगों के लिए खोल दिया। अब लोग हर शनिवार और रविवार को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक इस ऐतिहासिक

इमारत को देख सकते हैं।

शुक्ल ने कहा कि बर्नेस कोर्ट इमारत जो अब राजभवन है, इसका निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान 1832 में किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने ‘अमृत-काल’ में राजभवन को आम जनता के लिए खोलने का प्रयास किया क्योंकि उनका मानना था कि यह केवल समारोहों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, राज्य के स्कूली छात्रों और 10 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए राजभवन में प्रवेश निःशुल्क होगा, जिसके लिए उन्हें वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।

बयान में कहा गया है कि राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों और राज्य के बाहर के आगंतुकों को 30 रुपये का शुल्क देना होगा। विदेशियों के लिए प्रवेश शुल्क 60 रुपये होगा।

बयान के मुताबिक दिव्यांगों और राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पुरस्कार विजेताओं के लिए भी राजभवन में प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रवेश शुल्क के साथ छह तस्वीरों की सॉफ्ट कॉपी और राजभवन की जानकारी देने वाली पुस्तिका निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी