देश की खबरें | भारतीयों की विदेश यात्रा सामान्य करने का मुद्दा विभिन्न देशों के समक्ष उठा रहे हैं: विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा सामान्य करने का मुद्दा विभिन्न देशों के प्राधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा है और भारत में कोविड-19 की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होने के मद्देनजर उनमें से कुछ देशों ने सकारात्मक कदम उठाए हैं।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा सामान्य करने का मुद्दा विभिन्न देशों के प्राधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा है और भारत में कोविड-19 की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होने के मद्देनजर उनमें से कुछ देशों ने सकारात्मक कदम उठाए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा आसान बनाने के लिए विभिन्न देशों में और अधिक कदम उठाए जाने पर जोर देगी।

उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम यात्रा प्रतिबंधों में छूट देने के इन मुद्दों को काफी महत्व देते हैं। भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा सामान्य करने का मुद्दा अन्य देशों के संबंद्ध प्राधिकारियों के साथ उठाया गया है और उठाया जा रहा है।’’

राष्ट्रमंडल और एशियाई देशों को ब्रिटेन द्वारा कोविड के टीके की एक करोड़ खुराक दान देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस घोषणा के दायरे में भारत नहीं है।

बागची ने अमेरिका से टीकों के आयात के मुद्दे पर कहा कि भारत के स्वास्थ्य नियामक इस सिलसिले में विदेशी टीका विनिर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की आसन्न मंजूरी के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि कंपनी ने सभी आवश्यक कागजात के साथ जुलाई की शुरूआत में डब्ल्यूएचओ को अपना अनुरोध पत्र सौंपा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट