देश की खबरें | वाईएसआरसीपी के विनाशकारी शासन के खिलाफ संसद में आवाज उठायें: नायडू ने तेदेपा सांसदों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के विपक्षी नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सांसदों को राज्य में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कथित विनाशकारी शासन के खिलाफ सदन में आवाज उठाने का निर्देश दिया।

हैदराबाद, 17 जुलाई आंध्र प्रदेश के विपक्षी नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सांसदों को राज्य में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कथित विनाशकारी शासन के खिलाफ सदन में आवाज उठाने का निर्देश दिया।

नायडू ने तेदेपा संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये दिशानिर्देश दिये। नायडू ने इस बैठक में दावा किया कि वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के हितों की रक्षा करने में विफल रही है।

तेदेपा द्वारा सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नायडू के हवाले से पूछा गया, ‘‘31 सांसद होने के बावजूद वाईएसआरसीपी ने क्या हासिल किया है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य पुनर्गठन अधिनियम में दिए गए आश्वासनों को लागू करने में "बुरी तरह विफल" रही है। उन्होंने कहा कि अधिनियम में निर्धारित समय कुछ और महीनों में समाप्त हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की कि इस अवधि में उसे केंद्र से क्या हासिल हुआ।

नायडू के मुताबिक, विशेष श्रेणी का दर्जा (एससीएस) दिलाने का वादा करके सत्ता में आए रेड्डी पिछले चार साल में राज्य में एक भी परियोजना या संगठन नहीं ला सके। उन्होंने कहा कि तेदेपा संसद में लाए गए विभिन्न विधेयकों पर तब निर्णय लेगी जब उन्हें पेश किया जाएगा।

बैठक में तेदेपा सांसद राम मोहन नायडू, जी. जयदेव और के. रवींद्र कुमार शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू