देश की खबरें | मावठ के कारण राजस्थान में बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मावठ के कारण बारिश हो रही है और सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है।

जयपुर, आठ जनवरी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मावठ के कारण बारिश हो रही है और सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है।

भूमध्य सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दियों में होने वाली बारिश को राजस्थान में मावठ कहा जाता है।

बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश अलवर में (38.8 मिमी) दर्ज की गई और सबसे कम तापमान जैसलमेर में (सात डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने के समाचार भी मिले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अलवर में 38.8 मिमी, अजमेर में 36.4 मिमी, फतेहपुर में 28.5 मिमी, हनुमानगढ़ के संगरिया में 21 मिमी, बूंदी में 17 मिमी और पिलानी एवं सीकर में 16-16 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान भले ही थोड़ा अधिक रहा, लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान बीती शुक्रवार रात जैसलमेर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 9.0 डिग्री, चुरू में 9.6 डिग्री और बाड़मेर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात रुक-रुक कर बारिश हुई और शनिवार को भी बादल छाए रहे। यहां बीते 24 घंटे में कुल 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा।

राज्य के चौमूं सहित अनेक इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं शनिवार को भी बारिश हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी