देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश, यातायात बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने और बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने और बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण जलभराव और पेड़ों के गिरने से वसंत विहार-दिल्ली हवाई अड्डा मार्ग, कांशीराम टक्कर मार्ग और महिपालपुर राजमार्ग अंडरपास सहित शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ।

आईएमडी ने दिन के समय आंधी चलने और तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है तथा शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह करीब साढ़े छह बजे बताया कि बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर के ऊपर से गुजर रहा है, जिसके कारण यहां और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गयी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 'मध्यम श्रेणी' (110) में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर कई इलाकों में यातायात बाधित होने की सूचना दी।

एक शख्स ने ट्विटर पर वसंत विहार से हवाई अड्डे तक फ्लाईओवर पर यातायात बाधित होने की सूचना दी, वहीं एक अन्य शख्स ने मंगोलपुरी से रोहिणी जाने वाले फ्लाईओवर पर भारी यातायात जाम होने की सूचना दी।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू