देश की खबरें | रेलवे ने 19 अप्रैल से देश भर में 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई की: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने 19 अप्रैल के बाद से अब तक देश भर में 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक मई रेलवे ने 19 अप्रैल के बाद से अब तक देश भर में 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि 14 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है जबकि 18 टैंकर में 342 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर पांच और ऐसी ट्रेन सफर में हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के लिए छह ऑक्सीजन टैंकर, तेलंगाना के लिए पांच, उत्तर प्रदेश के लिए तीन और मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के लिए दो-दो टैंकर रास्ते में हैं।

शनिवार को पहली और दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन पांच टैंकर में 79 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर हरियाणा पहुंचीं। इसके अलावा, तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ओडिशा के अंगुल से दो टैंकर में 30.6 टन ऑक्सीजन लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को बोकारो से 70.77 टन ऑक्सीजन लेकर जबलपुर और सागर पहुंची। तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 22.19 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर राउरकेला से रवाना हो चुकी है जो शनिवार रात तक जबलपुर पहुंच सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को आठवीं ऑकसीजन एक्सप्रेस के जरिए बोकारो से 44.88 टन मेडिकल ऑकसीजन प्राप्त होगी।

शर्मा ने कहा कि दिल्ली को जल्द ही दुर्गापुर से छह टैंकरों में लाई जा रही 120 टन ऑक्सीजन प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा, '' अब तक भारतीय रेलवे 813 टन से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई कर चुका है, जिसमें महाराष्ट्र को 174 टन, उत्तर प्रदेश को355 टन, मध्य प्रदेश को 134.77 टन, दिल्ली को 70 टन और हरियाणा को 79 टन ऑक्सीजन शामिल है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस जल्द ही तेलंगाना भी पहुंचेगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\