देश की खबरें | रेलवे ने 2019-20 में बेटिकट यात्रा कर रहे लोगों से वसूले 561 करोड़ रुपए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने 2019-20 में एक करोड़ से ज्यादा यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़े थे और इन यात्रियों पर लगाए गए जुर्माने से रेलवे को 561.73 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त रेलवे ने 2019-20 में एक करोड़ से ज्यादा यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़े थे और इन यात्रियों पर लगाए गए जुर्माने से रेलवे को 561.73 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़े | Uttarakhand Landslide: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन, किसी के हताहत होने की खबर नहीं- VIDEO.

रेलवे ने 2016-2020 के बीच बेटिकट यात्रियों पर लगाए गए जुर्माने से 1,938 करोड़ रुपये की कमाई की। यह 2016 से 38.57 प्रतिशत अधिक है।

मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौर की ओर से दाखिल आरटीआई के संबंध में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | Suspected ISIS Terrorist Arrested in UP: यूपी में आईएसआईएस संदिग्ध के घर से 9 किलोग्राम विस्फोटक, आत्मघाती जैकेट बरामद.

रेलवे ने 2016-17 में बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 405.30 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 2017-18 में रेलवे ने 441.62 करोड़ रुपये ऐसे लोगों से वसूले और वर्ष 2018-19 में 530.06 करोड़ रुपये कमाए।

वर्ष 2019-2020 में एक करोड़ दस लाख यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए।

भारतीय रेलवे ने बेटिकट यात्रा करने पर रोक लगाने के लिए नियम बनाए हैं।

बेटिकट यात्री को टिकट की लागत के साथ न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना देना होता है। यदि कोई यात्री जुर्माना देने से इनकार करता है, तो उस व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)को सौंप दिया जाता है और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया जाता है।

इसके बाद व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है। मजिस्ट्रेट उस पर एक हजार रुपए तक का जुर्माना लगा सकता है। यदि व्यक्ति अभी भी जुर्माना देने से इनकार करता है तो उसे छह महीने तक की जेल हो सकती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\