जरुरी जानकारी | रेलवे ने पिछले साल के माल ढुलाई लक्ष्य को पार किया: रेलवे बोर्ड चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के दौरान 12 मार्च तक इससे पिछले वित्त वर्ष के माल ढुलाई के आंकड़े को पार कर लिया है।

नयी दिल्ली, 12 मार्च रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के दौरान 12 मार्च तक इससे पिछले वित्त वर्ष के माल ढुलाई के आंकड़े को पार कर लिया है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कोरोना वायरस महामारी को देखते हुये यह रेलवे के लिये बड़ी उपलब्धि है। #

वर्ष 2020 दौरान कोरोना वायरस महामारी के कारण रेलवे परिवहन बुरी तरह प्रभावित हो गया था।

उन्होंने कहा कि 2020- 21 में रेलवे ने 12 मार्च तक 114 करोड 56 लाख 80 हजार टन माल की ढुलाई की जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 114 करोड़ 56 लाख 11 हजार टन था।

शर्मा ने कहा, ‘‘यह हमारे लिये बड़ा प्रोत्साहन है और इससे साबित होता है कि रेलवे किस प्रकार लगातार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये एक अग्रणी निकाय बनी हुई है। हमने 2020- 21 में 114.56 करोड 80 हजार टन माल का लदान किया जबिक इससे पिछले साल यह आंकड़ा 114 करोड़ 56 लाख 10 हजार टन था। यह आंकड़ा कोराना वायरस महामारी के बावजूद हासिल किया गया है जिसकी वजह से अप्रैल से जुलाई के दौरान हम सात करोड़ टन के घाटे में चले गये थे।’’

उन्होंने इस पूरी सफलता का श्रेय रेलवे के कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कर्मचारियों द्वारा किये गये प्रयासों से ही रेलवे को माल ढुलाई बढ़ाने में सफलता मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू