रेलवे ने 2022 तक पूर्ण विद्युतीकरण लक्ष्य के बावजूद इलेक्ट्रिक इंजनों की जरूरत का आकलन नहीं किया: कैग
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने बुधवार को कहा कि 2022 तक शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करने के लक्ष्य के बावजूद रेलवे इलेक्ट्रिक इंजनों की जरूरतों का आकलन करने में विफल रहा जिसके फलस्वरूप 2012-18 के दौरान डीजल के इंजन 20 फीसद बढ़ गये और इसने रखरखाव की गुणवत्ता को काफी प्रभावित किया.
नयी दिल्ली: नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने बुधवार को कहा कि 2022 तक शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करने के लक्ष्य के बावजूद रेलवे इलेक्ट्रिक इंजनों की जरूरतों का आकलन करने में विफल रहा जिसके फलस्वरूप 2012-18 के दौरान डीजल के इंजन 20 फीसद बढ़ गये और इसने रखरखाव की गुणवत्ता को काफी प्रभावित किया.
‘भारतीय रेलवे में इंजनों एवं उसके उत्पादन के मूल्यांकन एवं उपयोगिता तथा एलएचबी डिब्बों के रखरखाव’ कैग की ऑडिट रिपोर्ट बुधवार को संसद के दोनों सदनों में रखी गयी.
कैग ने कहा कि इंजनों की जरूरत का आकलन करते समय इलेक्ट्रिक इंजनों की जरूरत और साथ ही डीजल इंजनों के उपयेाग में कमी पर पर्याप्त ढंग से विचार नहीं किया गया.
कैग ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा इंजनों की जरूरत के लिए अपनाया गया मापदंड पिछले साल के वास्तविक उत्पादन पर आधारित था.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai Local: मुंबई लोकल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे का शिकंजा, एक ही दिन में वसूले गए 55 हजार रुपये जुर्माना
RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,195 पदों पर ग्रुप डी की भर्ती; आवेदन का आज आखिरी दिन, अभी भी है मौका; जल्द करें एप्लिकेशन
Prayagraj Junction Video: प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन पकड़ते समय फिसली महिला, कांस्टेबल ने फरिश्ता बन बचाई जान; देखें वीडियो
Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
\