जरुरी जानकारी | रेलवे को निजी रेलगाड़ियों के लिए मिले 120 आवेदन, 15 में 14 कंपनियां भारतीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्रालय के निजी रेलगाड़ी परिचालन के लिए निकाले गए पात्रता आवेदन में 15 कंपनियों ने रुचि दिखायी है। एलएंडटी, जीएमआर और वेलस्पन जैसी कंपनियों से मंत्रालय को 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर रेल मंत्रालय के निजी रेलगाड़ी परिचालन के लिए निकाले गए पात्रता आवेदन में 15 कंपनियों ने रुचि दिखायी है। एलएंडटी, जीएमआर और वेलस्पन जैसी कंपनियों से मंत्रालय को 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय की लोक-निजी भागीदारी के तहत 151 रेलमार्गों पर यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन निजी हाथों में सौंपने की योजना है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आवेदन करने वाली 15 कंपनियों में 14 भारतीय और एक स्पेन की है।

बयान के मुताबिक मंत्रालय ने इस संबंध में कंपनियों से पात्रता आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। मंत्रालय को अरविंद एविएशन, भेल, कंस्ट्रक्शन वाई ऑक्सीलियर डी फैरोकैरिज, क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, गेटवे रेल फ्रेट लिमिटेड, जीएमआर हाइवेज लिमिटेड, भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और आईआरबी इ्ंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड से आवेदन मिले हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

इसके अलावा एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, मालेमपति पॉवर प्राइवेट लिमिटेड, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड, आरके एसोसिएट्स एंड होटलियर्स प्राइवेट लिमिटेड, साइनाथ सेल्स एंड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड और वेलस्पन एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने भी आवेदन किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ 12 क्लस्टर के लिए 15 कंपनियों की ओर से 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं।’’

मंत्रालय ने 12 क्लस्टर के तहत 140 प्रस्थान-गंतव्य स्टेशनों के लिए एक जुलाई को पात्रता आवेदन का प्रस्ताव प्रकाशित किया था। यह उसकी 151 रेलमार्गों पर निजी रेलगाड़ी परिचालन योजना का हिस्सा है।

इनमें 12 आवेदन दिल्ली-2 और मुंबई-2 क्लस्टर के लिए हैं। 11 बेंगलुरू, 10-10 प्रयागराज, सिकंदराबाद, जयपुर और दिल्ली-1 क्लस्टर के लिए हैं। इसके अलावा नौ-नौ आवेदन चंडीगढ़, हावड़ा, पटना, मुंबई-1 और चेन्नई क्लस्टर के लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी