चीन को हो सकता था फायदा, इसलिए रेलवे ने रद्द किया थर्मल कैमरों के लिए टेंडर

रेलवे ने थर्मल कैमरा खरीदने के लिये निविदा को रद्द कर दिया है. विभिन्न विक्रेताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह कदम उठाया गया है. उनका कहना था कि उपकरण की खरीद को लेकर जो चीजें मांगी गयी हैं, उससे चीनी कंपनियों को लाभ होगा. रेलवे का उपक्रम रेल टेल ने पिछले महीने 800 कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित निगरानी कैमरे के लिये निविदा जारी की थी.

थर्मल कैमरा (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 2 जुलाई: रेलवे ने थर्मल कैमरा खरीदने के लिये निविदा को रद्द कर दिया है. विभिन्न विक्रेताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह कदम उठाया गया है. उनका कहना था कि उपकरण की खरीद को लेकर जो चीजें मांगी गयी हैं, उससे चीनी कंपनियों को लाभ होगा. रेलवे का उपक्रम रेल टेल ने पिछले महीने 800 कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित निगरानी कैमरे के लिये निविदा जारी की थी. ऐसे कैमरे शरीर का तापमान मापने के साथ यह भी पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति ने मास्क पहना है या नहीं.

रेलटेल के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि कंपनी ने पैनल में शामिल कारोबारी इकाइयों के लिये रूचि पत्र आमंत्रित किये थे. सूत्रों के अनुसार हालांकि कई भारतीय आपूर्तिकर्ताओं के पत्र के बाद निविदा को रद् कर दिया गया. पत्रों में आशंका जतायी गयी थी कि उपकरण की खरीद को लेकर जो चीजें मांगी गयी हैं, उससे चीन की कंपनी हिकविजन को लाभ मिल सकता है. हिकविजन दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो निगरानी कंपनी है. कंपनी का फिलहाल भारत के सीसीटीवी बाजार पर दबदबा है.

यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द, रेलवे टिकट बुकिंग पर भी लगी रोक, सिर्फ स्पेशल ट्रेन ही चलेंगी

उनका कहना था कि कैमरे के लिये निविदा दस्तावेज में प्रौद्योगिकी डीप इन माइंड’ का जिक्र किया गया था. यह प्रौद्योगिकी हिकविजन की विशेषता है और उस पर उसका मालिकाना हक है. पीटीआई- को मिले एक आपूर्तिकर्ता के पत्र के अनुसार, "कैमरे के लिये जो विशेषताएं मांगी गयी हैं, वह हिकविजन, स्पेक्स जैसी चीनी विनिर्माताओं के पक्ष में है. इसमें ‘डीप इन माइंड’ प्रौद्योगिकी का जिक्र है, जिस पर हिकविजन एनवीआर का मालिकाना हक है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी