देश की खबरें | रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का मुंबई में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

जियो

मुंबई, छह जून रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

पीयूष गोयल ने ट्विटर पर यह खबर साझा की है।

यह भी पढ़े | Uttarakhand Board Exams 2020 Date: उत्तराखंड में 20 से 23 जून के बीच होंगी 10वीं और 12वीं की बची हुईं बोर्ड परीक्षा.

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘ उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया।’’

भाजपा नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया।

यह भी पढ़े | बिहार में कांग्रेस ने की प्रवासी मजदूरों को 10-10 हजार रुपये देने की मांग, सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र.

चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं। बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं।

उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे।

मानसी अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\