देश की खबरें | रेल मंत्री ने रेलवे संग्रहालय लोगों को समर्पित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कर्नाटक के हुबली में रेलवे के एक संग्रहालय को लोगों को समर्पित किया। यह संग्रहालय रेलवे में उन्नत प्रणालियों के विकास को प्रदर्शित करता है।
बेगलुरु, नौ अगस्त रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कर्नाटक के हुबली में रेलवे के एक संग्रहालय को लोगों को समर्पित किया। यह संग्रहालय रेलवे में उन्नत प्रणालियों के विकास को प्रदर्शित करता है।
एक बयान में बताया गया है कि हुबली स्थित संग्रहालय में आगुंतकों को रेल के डिब्बे और इंजन मालाप्रभा और घाटाप्रभा कोटेज, थिएटर कोच, सुरूचि कॉफ़ीहाउस, टॉय ट्रेन, टिकट छापने वाली मशीन आदि चीजें देखने को मिलेंगी।
यह भी पढ़े | Atma Nirbhar Bharat Saptah: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को करेंगे 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' का शुभारंभ.
हुबली ही दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन का मुख्यालय है।
गोयल ने वीडियो लिंक के जरिए संग्रहालय को लोगों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि रेलवे का हम सब से भावनात्मक जुड़ाव है। रेलवे ने हमारी जिंदगियों में एक अहम भूमिका निभाई है और अलग अलग चरणों में हमारी निजी यात्रा की गवाह रही है।
गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी रेलवे के जरिए ही भारत को समझ पाए।
उन्होंने कहा कि रेलवे भाप के इंजन से लेकर आधुनिक बुलेट ट्रेन तक बड़े बदलाव से गुजरी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)