जरुरी जानकारी | रेल मंत्री ने लॉजिस्टिक्स कंपनियों से भेंट की, कामकाज में आसानी के लिए बनेगा संयुक्त कार्यदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 महामारी के कारण यात्री सेवा खंड में भारी नुकसान के बीच, माल ढुलाई के जरिए आय बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 महामारी के कारण यात्री सेवा खंड में भारी नुकसान के बीच, माल ढुलाई के जरिए आय बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।

रेल मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक बैठक के दौरान लॉजिस्टिक्स और कूरियर कंपनियों को भरोसा दिया गया कि रेलवे पार्सल सेवाओं को संभालने के लिए विश्वसनीय, तेज, सस्ती और सुविधाजनक सेवाएं मुहैया कराएगा।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

बयान के मुताबिक कारोबारी सुगमता के लिए सर्वोत्तम दिशानिर्देश तैयार करने के लिए एक संयुक्त कार्यबल का गठन किया जाएगा। इस कार्यबल में रेलवे अधिकारियों के साथ ही लॉजिस्टिक्स और कूरियर कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बैठक में भाग लेने वाली कंपनियों में डीएचएल, ब्लू डार्ट, डीटीडीसी और फेडेक्स शामिल हैं, जिन्हें भारतीय रेलवे के जरिए निजी पार्सल सेवाओं का कारोबार बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए बुधवार देर शाम बुलाया गया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

गोयल ने कहा कि ऐसे समाधान की जरूरत है, जिसमें सभी का फायदा हो और जिससे सबके कारोबार में बढ़ोतरी हो।

भारतीय रेलवे ने 22 मार्च और दो सितंबर के बीच कुल 5,292 पार्सल रेलगाड़ियां चलाईं।

इन गाड़ियों के जरिए कुल 3,18,453 टन खेप को मंजिल तक पहुंचाया गया और 116.19 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड