जरुरी जानकारी | रेलटेल की दर्ज की 1,166 करोड़ रुपये की सर्वाधिक एकीकृत आय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेलटेल ने वित्त वर्ष 2019-20 में 1,166 करोड़ रुपये की अपनी सर्वाधिक एकीकृत आय दर्ज की है। सार्वजनिक क्षेत्र की रेलटेल ने अपनी 20वीं सालाना आम बैठक में यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, चार नवंबर रेलटेल ने वित्त वर्ष 2019-20 में 1,166 करोड़ रुपये की अपनी सर्वाधिक एकीकृत आय दर्ज की है। सार्वजनिक क्षेत्र की रेलटेल ने अपनी 20वीं सालाना आम बैठक में यह घोषणा की।

कंपनी की सालाना आम बैठक 28 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की ‘तीसरी लहर’ का सामना कर रही : केजरीवाल.

कंपनी की एकीकृत आय में यह पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की 1,038.26 करोड़ रुपये की तुलना में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि है।

रेलटेल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 2019-20 में उसका कर पूर्व लाभ 184.76 करोड़ रुपये रहा। जबकि इस दौरान एकीकृत आधार पर उसका शुद्ध लाभ 141.06 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़े | लड़की ने कहा ‘आंटी’ महिला ने कर दिया ये काम, यूपी के एटा की घटना.

वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने कुल 68.06 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। इसमें कंपनी का 20 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश भी शामिल है।

रेलटेल का गठन वर्ष 2000 किया गया था। इसे ट्रेन नियंत्रण, परिचालन और सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली मौजूदा दूरसंचार प्रणाली को आधुनिक बनाने का काम सौंपा गया था। साथ ही अतिरिक्त राजस्व कमाने के लिए देशव्यापी ब्रॉडबैंड एवं मल्टीमीडिया नेटवर्क बनाने का भी काम दिया गया। कंपनी को रेलवे ट्रैक के साथ-साथ ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम भी दिया गया।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पुनीत चावला ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने ना केवल विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार को सुरक्षित परिचालन के लिए प्रौद्योगिकी आधारित मंच अपनाने के लिए बाध्य किया बल्कि डिजिटलीकरण को भी बढ़ावा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\