देश की खबरें | पंजाब में रेल सेवाएं बहाल नहीं हुईं हैं : रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब में ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब में ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है।

किसान नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने श्रीनगर और दिल्ली में नौ स्थानों पर की छापेमारी, कार्रवाई जारी.

उत्तरी रेलवे के एक प्रवक्ता ने राज्य में ट्रेन सेवाओं के बहाल होने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि ट्रेन सेवाएं बहाल नहीं की गई हैं।

उत्तरी रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा , ‘‘

यह भी पढ़े | मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे राजभवन: 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुछ समाचार पत्रों में पंजाब में रेल सेवाएं बहाल होने की खबरें छपी हैं। एक बार फिर यह स्पष्ट किया जाता है कि यह झूठी खबर है और अभी वहां ट्रेनें अभी नहीं चल रही हैं।’’

कुमार ने कहा, ‘‘ ये समाचार पत्र 22 अक्टूबर को जारी की गई उत्तरी रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दे रहे हैं, जब एक दिन के लिए मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया गया था लेकिन अनिश्चितताओं और ट्रेन संचालन कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे बंद कर दिया गया था। यह जानकारी सभी संबंधित लोगों के लिए है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\