देश की खबरें | नेशनल हेराल्ड के परिसरों पर छापेमारी केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘नेशनल हेराल्‍ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय सहित अन्य परिसरों पर मंगलवार को की गई छापेमारी की आलोचना करते हुए इसे केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक बताया।

जयपुर, दो अगस्त राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘नेशनल हेराल्‍ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय सहित अन्य परिसरों पर मंगलवार को की गई छापेमारी की आलोचना करते हुए इसे केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक बताया।

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के माध्‍यम से कांग्रेस को बदनाम करने का चाहे कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होगी।

गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ईडी द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक है। (कांग्रेस नेता) सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने के बाद ईडी अब स्वयं को शर्मिंदगी से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।’’

गहलोत ने लिखा, ‘‘इस पूरे मामले में धन का कोई लेन देन ही नहीं हुआ, तो धन शोधन कैसे हो सकता है। ईडी ने जुलाई, 2015 में इस मामले को बंद कर दिया था परन्तु केंद्र सरकार ने उस समय के जांच अधिकारी का तबादला कर नए अधिकारियों पर दबाव डाला और बदले की भावना के तहत कार्रवाई शुरू की।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘ईडी के माध्यम से केंद्र सरकार कांग्रेस को बदनाम करने का चाहे कितना भी प्रयास कर ले, अंत में जीत सच्चाई की ही होगी।’’

उल्लेखनीय है कि निदेशालय ने धन शोधन मामले की जांच के तहत कांग्रेस के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय ‘हेराल्ड हाउस’ सहित नयी दिल्ली में 12 स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\