देश की खबरें | भ्रष्टाचार के आरोप में ओडिशा के विधायक के खिलाफ 15 जगह छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने रविवार को कहा कि उसने गोपालपुर विधायक प्रदीप पाणिग्रही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के सिलसिले में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने रविवार को कहा कि उसने गोपालपुर विधायक प्रदीप पाणिग्रही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के सिलसिले में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक बयान में कहा कि विधायक के पास कथित तौर पर उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 5.05 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति मिली है।

शाखा ने कहा कि विधायक द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखे जाने के आरोप के बारे में एक गुप्त सत्यापन पूरा होने के बाद पिछले साल दिसंबर में ओडिशा के लोकायुक्त के समक्ष एक शिकायत दर्ज की गई थी।

बयान में कहा गया, ''लोकायुक्त ने ओडिशा विजिलेंस को पाणिग्रही के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया। सतर्कता अधिकारियों ने पाणिग्रही, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के 15 परिसरों पर छापेमारी की।''

सतर्कता शाखा ने कहा कि उन्होंने मई 2009 से नवंबर 2020 के बीच एक लोक सेवक के रूप में कथित तौर पर 5.05 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

कभी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी रहे पाणिग्रही को सतर्कता विभाग ने नौकरी के फर्जी वादे कर लोगों को ठगने के मामले में गिरफ्तार किया था। 56 वर्षीय विधायक करीब सात महीने जेल में रहे और इस साल जून में जमानत पर रिहा हुए।

पाणिग्रही को पिछले साल नवंबर में ''जनविरोधी'' गतिविधियों के आरोप में सत्तारूढ़ बीजद से निष्कासित कर दिया गया था।

गोपालपुर के विधायक पाणिग्रही ने नौकरी चाहने वालों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों से इनकार किया था और आरोप लगाया था कि पार्टी से निष्कासन के बाद उनके रिश्तेदारों और समर्थकों को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now