Sunil Gavaskar On KL Rahul: सेंचुरियन में केएल राहुल के शतक को लेकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहीं यह बड़ी बात

गावस्कर ने कहा,‘मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट देख रहा हूं और निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के दस शीर्ष शतकों में से है क्योंकि यहां पिच काफी कठिन थी.’ उन्होंने कहा,‘एक बल्लेबाज इतनी आसानी से आत्मविश्वास हासिल नहीं कर पाता, खासकर जब गेंद इस तरह से स्विंग ले रही हो.’

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly As Twitter)

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में केएल राहुल के साहसिक शतक की तारीफ करते हुए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसे भारत के टेस्ट इतिहास के शीर्ष दस शतकों में से एक बताया. पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के चार विकेट 92 रन पर गिर गए थे जिसके बाद राहुल ने 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली.

स्टार स्पोटर्स पर हिन्दी कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा कि राहुल ने कठिन पिच पर शतक जमाया है जहां गेंद अजीब उछाल ले रही थी. उन्होंने कहा कि ऐसी पिच पर बल्लेबाजी के लिये काफी आत्मविश्वास चाहिये. David Bedingham Half Century: स्टार बल्लेबाज डेविड बेडिंघम ने ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया को चौथे विकेट की तलाश

गावस्कर ने कहा,‘मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट देख रहा हूं और निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के दस शीर्ष शतकों में से है क्योंकि यहां पिच काफी कठिन थी.’ उन्होंने कहा,‘एक बल्लेबाज इतनी आसानी से आत्मविश्वास हासिल नहीं कर पाता, खासकर जब गेंद इस तरह से स्विंग ले रही हो.’

राहुल ने गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. उसके बारे में गावस्कर ने कहा,‘जिस शॉट पर उन्होंने छक्का लगाया, उसकी जितनी तारीफ की जाये, कम है. यह फुललैंग्थ गेंद थी और इस तरह का शॉट टी20 में ही देखने को मिलता है.’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले भारतीय बने

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

WTC Final Scenario: क्या दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर जीत से भारत को होगा फायदा? जानें फाइनल की दौड़ का पूरा समीकरण