देश की खबरें | मूसेवाला के परिवार से मंगलवार को मुलाकात करेंगे राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।
नयी दिल्ली, छह जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी मंगलवार दोपहर मानसा जाकर कांग्रेस के दिवंगत नेता मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे और ढांढस बधाएंगे।
पंजाब के मानसा जिले में पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए थे, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे।
मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से वापस ले ली थी या कम कर दी थी।
पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ होने की बात कही थी। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)