देश की खबरें | राहुल ने मतदाताओं से कहा: मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें क्योंकि देश को उनसे उम्मीद है।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें क्योंकि देश को उनसे उम्मीद है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए-भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’

गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।

असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में 31 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां अभी और पांच दौर का मतदान होना है।

दो मई को चारों राज्यों एवं पुडुचेरी में मतों की गिनती होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now