देश की खबरें | राहुल ने केरल में प्रधानमंत्री, आरएसएस और एलडीएफ पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर गतिरोध को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह देश को ‘‘कमजोर और तबाह कर रहे हैं।’’

निलंबूर (केरल), 27 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर गतिरोध को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह देश को ‘‘कमजोर और तबाह कर रहे हैं।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि पहली बार चीन के सैनिक ‘‘भारतीय सीमा के अंदर बैठे हुए हैं।’’

केरल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नीत यूडीएफ की तरफ से चुनाव प्रचार की वस्तुत: शुरुआत की और प्रदेश में माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि इस सरकार की नीतियों के कारण केरल को बहुत नुकसान हुआ है।

केरल में आगामी अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

यूडीएफ के सम्मेलनों में भाग लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरएसस नफरत फैला रहा है और देश की अर्थव्यवस्था के ‘ध्वस्त होने’ के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहली बार चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था जो कभी दुनिया में सबसे अच्छा कर रही थी, वो अब ध्वस्त हो चुकी है। हमारे नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल सकतीं। यह सब आरएसएस की विचारधारा का नतीजा है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री अक्षम हैं, लेकिन इस विफलता का असली कारण आरएसएस की ओर से देश में नफरत फैलाना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन को पता है कि प्रधानमंत्री ने देश को कमजोर कर दिया है और वह उनके सामने खड़े नहीं हो सकते।’’

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘चीन के सैनिक भारत की सीमा के अंदर आए तो 56 इंच के सीने का क्या हुआ? प्रधानमंत्री ने पिछले छह महीने में चीन के बारे में एक शब्द नहीं बोला।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी और गलत ढंग से जीएसटी लागू करके देश को बर्बाद कर दिया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी