देश की खबरें | अडाणी के साथ कथित संबंधों को लेकर राहुल ने मोदी को निशाना बनाया, अपमानित करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ कथित संबंध को लेकर प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि ‘‘वह बहुत शक्तिशाली हैं, लेकिन उन्हें इसका एहसास नहीं है कि मैं उनसे नहीं डरता।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर लोकसभा में उन्हें ‘‘सीधे तौर पर अपमानित’’ करने का भी आरोप लगाया।

वायनाड (केरल), 13 फरवरी उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ कथित संबंध को लेकर प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि ‘‘वह बहुत शक्तिशाली हैं, लेकिन उन्हें इसका एहसास नहीं है कि मैं उनसे नहीं डरता।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर लोकसभा में उन्हें ‘‘सीधे तौर पर अपमानित’’ करने का भी आरोप लगाया।

गांधी ने कहा, ‘‘वह (मोदी) कहते हैं कि आपका नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? इस तरह, देश के प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर मेरा अपमान किया, लेकिन उनके शब्दों को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल के भाषण का एक बड़ा हिस्सा सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था।

अडाणी समूह की कंपनियों पर अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़े विषयों को उठाते हुए संसद में हाल में दिये अपने बयान को याद करते हुए राहुल ने यहां कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा था, उस बारे में उनसे सबूत देने को कहा गया।

गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के दौरान हाल में संसद में दिए अपने भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा उस पर उन्हें सबूत दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन प्रधानमंत्री को सच्चाई की ताकत का सामना करना ही होगा।

वायनाड से सांसद ने कहा, ‘‘जब मैं (लोकसभा में) बोल रहा था तो आप बस मेरा चेहरे का भाव देखिए और जब वह बोल रहे थे तो उनका (मोदी) चेहरा देखिए। देखिए कितनी बार उन्होंने पानी पिया और जब वह पानी पी रहे थे तो कैसे उनके हाथ कांप रहे थे, आप सब कुछ समझ जाएंगे।’’

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान दिए गए अपने भाषण के अंश को हटाने के फैसले की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘मैंने संसद की कार्यवाही से हटाई गई मेरी प्रत्येक टिप्पणी के बारे में स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) को लिखे पत्र में जानकारी दी है तथा सबूत दिये हैं।’’

कांग्रेस नेता ने यहां मीनानगडी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे भाषण के बाद, इसका अधिकांश हिस्सा संपादित कर (सदन की कार्यवाही से) बाहर कर दिया गया और इसे संसद के रिकॉर्ड में नहीं जाने दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि संसद के निचले सदन (लोकसभा) में उन्होंने किसी अपशब्द या अशोभनीय का इस्तेमाल नहीं किया था, बल्कि मोदी और अडाणी के बीच संबंध का सिर्फ जिक्र किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू