देश की खबरें | भाजपा की केंद्रीय टीम में जगह नहीं मिलने से राहुल सिन्हा नाखुश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय इकाई के संगठन में शनिवार को फेरबदल के बाद उसकी बंगाल इकाई में असंतोष सामने आया और राष्ट्रीय सचिव पद से हटाये गये राहुल सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जिस पार्टी की 40 साल तक समर्पित भाव से सेवा की, उसी का यह ‘पुरस्कार’ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सिंतबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय इकाई के संगठन में शनिवार को फेरबदल के बाद उसकी बंगाल इकाई में असंतोष सामने आया और राष्ट्रीय सचिव पद से हटाये गये राहुल सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जिस पार्टी की 40 साल तक समर्पित भाव से सेवा की, उसी का यह ‘पुरस्कार’ है।

सिन्हा ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ मैं पार्टी से पिछले 40 साल से जुड़ा हूं। आज पार्टी ने मुझे यह पुरस्कार दिया। उसने उन नेताओं का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मुझे हटाया तो तृणमूल कांग्रेस से आये हैं।’’

यह भी पढ़े | Bhopal: लूडो के खेल में पिता ने की चीटिंग, फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी.

संभवत: उनका इशारा मुकुल रॉय और अनुपम हजारा की ओर था जो पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘ मैं अपने अगले कदम की घोषणा करने से पहले 10-12 दिन इंतजार करूंगा।’’

यह भी पढ़े | Shiromani Akali Dal Quits NDA: शिरोमणि अकाली दल ने छोड़ा बीजेपी का साथ, किसान बिल को लेकर तोड़ा NDA से गठबंधन.

लगातार दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे सिन्हा को 2015 में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था।

पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए भाजपा नेतृत्व ने राय को उपाध्यक्ष एवं हजारा को सचिव नियुक्त किया है।

सिन्हा के बयान के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ पार्टी ने एक निर्णय लिया है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। लेकिन मुझे लगता है कि यह गलत धारणा है कि पुराने लेागों को हटा दिया गया है । शायद उन्हें किसी और तरीके से समायोजित किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\