देश की खबरें | धर्मशाला टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पांचवां और आखिरी टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे क्योंकि उनकी दाहिने जांघ की मांसपेशी में सूजन अभी भी है ।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पांचवां और आखिरी टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे क्योंकि उनकी दाहिने जांघ की मांसपेशी में सूजन अभी भी है ।

राहुल हैदराबाद में पहले टेस्ट के बाद से नहीं खेले हैं लेकिन बीसीसीआई के मुताबिक वह राजकोट में इस महीने की शुरूआत में हुए तीसरे टेस्ट से पहले 90 प्रतिशत फिट थे ।

वह अपनी चोट को लेकर विशेषज्ञ की राय लेने लंदन गए हैं । भारतीय टीम श्रृंखला जीत ही चुकी है तो टीम प्रबंधन सात मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट के लिये उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेगा ।

राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की धुरी भी । वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में अपना दावा पुख्ता करने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे ।

आईपीएल के एक सू्त्र ने कहा ,‘‘ वह विशेषज्ञ की राय लेने लंदन गए हैं । उन्हें बल्लेबाजी करते समय दर्द महसूस हो रहा है । यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पूरी तरह फिट है क्योंकि टीम को उनकी जरूरत लंबे समय तक है ।’’

आईपीएल में लगी इस चोट के कारण राहुल पिछले साल चार महीने क्रिकेट से दूर रहे । वह सितंबर में एशिया कप में लौटे और दक्षिण अफ्रीका में ड्रॉ रही टेस्ट श्रृंखला में उन्होंने शतक जमाया ।

राहुल के नहीं खेलने के मायने हैं कि छह पारियों में सिर्फ 63 रन बना सके रजत पाटीदार टीम में रहेंगे हालांकि उनका खेलना तय नहीं है ।

वहीं रांची टेस्ट में आराम दिये जाने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी । विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंकों को देखकर हर मैच अहम है और धर्मशाला में बुमराह की मौजूदगी से काफी फर्क पड़ेगा ।

भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी