देश की खबरें | देश में अब तक के सबसे गैरजिम्मेदार नेता हैं राहुल: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने लद्दाख में भारतीय जवानों की शहादत को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को उन्हें भारत का अब तक का ‘सबसे गैरजिम्मेदार नेता’ करार दिया और कहा कि वह दुष्प्रचार की राजनीति छोड़ दें।

जियो

नयी दिल्ली, 18 जून भाजपा ने लद्दाख में भारतीय जवानों की शहादत को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को उन्हें भारत का अब तक का ‘सबसे गैरजिम्मेदार नेता’ करार दिया और कहा कि वह दुष्प्रचार की राजनीति छोड़ दें।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने विभिन्न ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करके अपरिपक्व और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया है, जबकि प्रधानमंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद पर शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़े | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार की नई योजना, 116 जिलों में मिलेगा रोजगार: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह दिखाना चाहते हैं कि सैनिकों को मरने के लिए निहत्था छोड़ दिया गया था।

भाजपा प्रवक्ता 1996 में भारत और चीन के बीच उस समझौते का हवाला दिया जिसमें दोनों देशों की सेनाओं को सीमा के दो किलोमीटर के दायरे में किसी भी हथियार के उपयोग पर रोक है।

यह भी पढ़े | यूपी में कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 से संक्रमित 630 नए केस आए सामने, कुल संख्या 15 हजार के पार; अब तक 488 लोगों की मौत .

पात्रा ने कहा, ‘‘आप (राहुल) भारत के अब तक सबसे गैरजिम्मेदार नेता हैं। पढ़िए, समझिए और फिर बोलिए। अपने देश के खिलाफ होहल्ला मत मचाइए। अपनी राजनीति के लिए देश के खिलाफ निराधार और गुमराह करने वाले दावे मत करिए।’’

उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस देश की भावनाओं के खिलाफ खड़ी होती है तो भारत ‘तीनों सी’ के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा।

पात्रा के मुताबिक ‘तीन सी’ का तात्पर्य कोरोना वायरस, चीन और कांग्रेस से है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर बृहस्पतिवार को फिर से सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि ‘हमारे सैनिकों को हथियार के बिना खतरे की ओर से किसने भेजा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘चीन ने शस्त्रहीन भारतीय सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि इन वीरों को बिना हथियार के खतरे की ओर से किसने भेजा? क्यों भेजा? कौन जिम्मेदार है?’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत जल्द, जानें किन पर रोजा फर्ज है और किन लोगों को रोजा न रखने की है छूट

\