देश की खबरें | विदेश जाकर भारत को बदनाम करना राहुल गांधी की आदत: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आदत विदेश जाकर भारत को बदनाम करने की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का अपमान करने वाले किसी भी नेता के कृत्य को ‘‘देशद्रोह’’ माना जाता है।

जम्मू, 13 जून केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आदत विदेश जाकर भारत को बदनाम करने की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का अपमान करने वाले किसी भी नेता के कृत्य को ‘‘देशद्रोह’’ माना जाता है।

भट्ट ने कहा कि भारत की प्रगति को कमजोर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साजिश चल रही है। उन्होंने विदेशों में भारत को बदनाम करने के किसी भी प्रयास को ‘विश्वासघात’ करार दिया।

भट्ट ने कहा, "विदेशों में जाना और भारत को बदनाम करना उनका (गांधी का) स्वभाव बन गया है। दूसरे शब्दों में, अगर किसी राजनीतिक दल का कोई सदस्य देश का अपमान करता है, तो हम इसे देशद्रोह मानते हैं।"

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के दावे के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह एक वैश्विक मंच पर भारत की प्रगति को कमजोर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है।"

डोर्सी ने आरोप लगाया था कि किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान सरकार की आलोचना करने वाले ट्विटर अकाउंट्स को प्रतिबंधित करने के आदेशों का पालन नहीं करने पर सोशल मीडिय मंच को बंद करने की धमकी दी गयी थी।

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय अर्थव्यवस्था की अद्भुत वृद्धि की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) भी भारत की तारीफ कर रहा है।’’

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और 2024 के आम चुनावों में लोग उन्हें प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापस लाएंगे।

उन्होंने संसदीय बहस से बचने के लिए विपक्ष की 'हिट-एंड-रन रणनीति' की आलोचना की और इस बात पर बल दिया कि सरकार का ध्यान देश के विकास पर है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के लोगों का प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास है।

भट्ट ने कहा कि मोदी अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और देश के प्रति प्रेम के कारण लोगों का सम्मान हासिल कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें