देश की खबरें | राहुल गांधी का तीर सही जगह लगा है: अधीर रंजन चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखकर सही जगह वार किया है जिससे पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखकर सही जगह वार किया है जिससे पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा को ‘पप्पू’ बना दिया है।

चौधरी ने कहा, ‘‘पहली बार ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना दिया। क्या यह सियासी फसल उगाने के लिए हुआ? पहले राष्ट्रपति की जाति, धर्म की बात कभी नहीं हुई। हम तो प्रधानमंत्री को ओबीसी की बात नहीं करते, हम प्रधानमंत्री बोलते हैं।’’

उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि सब कुछ ‘राहुल बनाम भाजपा’ हो गया है। प्रधानमंत्री से पहले सारे ब्रिगेडियर को तैनात किया गया। उससे लगता है कि राहुल गांधी जी ने सही जगह वार किया। उनका तीर सही जगह लगा है। राहुल गांधी ने आपको पप्पू बना दिया।’’

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने तंज कसा, ‘‘आप माननीय सांसद को पप्पू नहीं कह सकते।’’

चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की बात पर पूरे हिंदुस्तान में चर्चा हो रही है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपके यहां एक मुस्लिम सांसद नहीं, एक मुस्लिम मंत्री नहीं है और आपके कहते हैं कि दुनिया आपके लिए परिवार है।’’

कांग्रेस नेता ने चीन के साथ सीमा पर तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहते हुए जब चीन ने भारत पर हमला किया तो उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर संसद में चर्चा हुई थी और 165 सदस्यों ने भाग लिया था।

इस अमित शाह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘‘उस वक्त खामियां थीं, आज खामियां नहीं है।’’

चौधरी ने कहा कि सरकार को चीन के मामले पर चर्चा करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\