देश की खबरें | सैनिकों के लिए मानहानिकारक बयान देने के मामले में राहुल गांधी तलब, अगली सुनवाई 24 मार्च को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ की एक अदालत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर भारतीय सैनिकों के लिए मानहानिकारक बयान देने के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को तलब किया है।

लखनऊ, 11 फरवरी लखनऊ की एक अदालत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर भारतीय सैनिकों के लिए मानहानिकारक बयान देने के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को तलब किया है।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम एल) आलोक वर्मा ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है।

इससे पहले सीमा सड़क संगठन के सेवानिवृत्त निदेशक (भारतीय सेना में कर्नल के समकक्ष) उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता विवेक तिवारी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की थी।

अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 2022 को राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नौ दिसंबर (2022) को अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारत तथा चीनी सेना के बीच हुई झड़प का जिक्र किया।

उन्होंने दावा किया कि राहुल ने कहा, ‘‘लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बहुत कुछ पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में एक बार भी नहीं पूछेंगे।”

नौ दिसंबर को सीमा पर चीन और भारत की सेनाओं के बीच हुए विवाद के बाद 12 दिसंबर को भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि चीनी सेना भारतीय सीमा पर अतिक्रमण कर रही था, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया और इससे चीनी सेना वापस अपने इलाके में चली गई।

इसमें यह भी कहा गया था कि इस झड़प में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आईं।

परिवाद में आरोप लगाते हुए कहा गया कि राहुल गांधी के झूठे बयान से परिवादी को आघात पहुंचा है और लोग वादी के ऊपर भारतीय सेना को लेकर कटाक्ष करते हैं।

अधिवक्ता ने कहा मामले में अदालत ने गांधी को तलब किया है और अगली तारीख 24 मार्च तय की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट से IndiGo का बड़ा विस्तार, 30 से अधिक नए रूट शुरू, अयोध्या और वाराणसी समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ान

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!