देश की खबरें | राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत छह जनवरी को पानीपत में जनसभा को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह जनवरी को राज्य के पानीपत में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यात्रा पांच जनवरी को राज्य में फिर से प्रवेश करेगी।

चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह जनवरी को राज्य के पानीपत में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यात्रा पांच जनवरी को राज्य में फिर से प्रवेश करेगी।

हुड्डा ने कहा कि यात्रा पांच जनवरी की शाम पानीपत जिले के सनौली खुर्द गांव से हरियाणा में प्रवेश करेगी। यह पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रवेश करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘छह जनवरी को पानीपत में एक जनसभा होगी।’’ उन्होंने कहा कि यात्रा सात जनवरी को करनाल से होकर गुजरेगी और एक दिन बाद कुरुक्षेत्र में होगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा 10 जनवरी को एक दिन का विश्राम लेगी।

हरियाणा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह 11 जनवरी को अंबाला पहुंचेगी और फिर पड़ोसी पंजाब में प्रवेश करेगी।

हुड्डा के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद थे। हुड्डा ने कहा कि यह यात्रा बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा विभाजन की राजनीति के खिलाफ एक जन जागरूकता अभियान भी है, क्योंकि कुछ ताकतें लोगों को जाति और धर्म के नाम पर लड़ाती हैं। यही कारण है कि यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस हरियाणा सरकार से ‘फुलप्रूफ’ सुरक्षा व्यवस्था के लिए कहेगी, क्योंकि पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है, इस पर हुड्डा ने कहा कि जब यात्रा ने पहले चरण में हरियाणा में प्रवेश किया था, तब भी उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बात की थी और सरकार ने जरूरी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन जनवरी को दिल्ली में कश्मीरी गेट से फिर से शुरू होगी और उसी दोपहर को गाजियाबाद अंतर्गत लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

यात्रा फिलहाल शीतकालीन विश्राम पर है और तीन जनवरी को सुबह 10 बजे कश्मीरी गेट के हनुमान मंदिर से शुरू होगी।

हरियाणा में यात्रा दो चरणों में प्रस्तावित थीं। पहले चरण में इसने 21-23 दिसंबर के बीच राज्य में 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी और यह नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होकर गुजरी थी।

इस बीच, हुड्डा ने हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार से राज्य के बढ़ते कर्ज को लेकर श्वेत पत्र की मांग की।

उन्होंने कहा, “सरकार पर 3,25,000 करोड़ रुपये का कर्ज और 1,22,000 करोड़ रुपये की देनदारी है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी सरकार कर्ज ले रही है। इससे कर्मचारियों को वेतन मिलने में कई बार देरी हो रही है।”

बुधवार को संपन्न हुए तीन-दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान हुड्डा ने कहा कि सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के कई ध्यानाकर्षण और स्थगन प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया। यह सरकार ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से कतरा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी