Rahul Gandhi on Motera Stadium: राहुल गांधी ने गुजरात स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में एक क्रिकेट मैदान का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर किये जाने पर निशाना साधने के लिए ‘हम दो हमारे दो’ का उल्लेख किया. गांधी ने दावा किया कि स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर होने, दो छोर के नाम कार्पोरेट घरानों के नाम पर होने और गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र की क्रिकेट प्रशासन में शामिल होने से सच्चाई सामने आ गई है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 24 फरवरी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में एक क्रिकेट मैदान का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर किये जाने पर निशाना साधने के लिए ‘हम दो हमारे दो’ का उल्लेख किया. गांधी ने दावा किया कि स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर होने, दो छोर के नाम कार्पोरेट घरानों के नाम पर होने और गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र की क्रिकेट प्रशासन में शामिल होने से सच्चाई सामने आ गई है.

गांधी ने ‘हम दो हमारे दो’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘सच कितनी खूबी से सामने आता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम-अडाणी छोर- रिलायंस छोर. जय शाह की अध्यक्षता. ’’गुजरात में क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर विवाद के बीच, सरकार ने बुधवार को कहा कि नाम परिवर्तन में केवल मोटेरा स्टेडियम शामिल है और पूरे खेल परिसर का नाम अभी भी सरदार पटेल के नाम पर है. यह भी पढ़ें-Motera Stadium: विवाद के बीच सरकार ने कहा-सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नामकरण मोदी पर हुआ, परिसरपटेल के ही नाम पर रहेगा

राहुल गांधी का ट्वीट-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई. इन टिप्पणियों में कांग्रेस के कुछ नेताओं और अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों भी शामिल थीं जिन्होंने आरोप लगाया कि नाम बदलने की कवायद सरदार पटेल के ‘अनादर’ के बराबर है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड