देश की खबरें | राहुल गांधी को अब पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए : पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

जयपुर, 25 जून राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित किया हुआ है। हम सब की मांग है राहुल गांधी पुनः जिम्मेदारी संभाले।’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रणदीप सुरजेवाला का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- देश को भटका कर सेना का मनोबल गिरा रहे हैं प्रधानमंत्री.

चीन के साथ गतिरोध को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा, ‘‘केंद्र की तरफ से अभी चीन मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। देश जानना चाहता है कि गलवान घाटी में हमारे 20 जवान क्यों शहीद हुए।’’

उन्होंने बताया कि लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए देश के वीर सैनिकों को श्रृद्धांजलि देने के वास्ते प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को प्रदेशभर में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ‘शहीदों को सलाम दिवस’ आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने परीक्षाएं आयोजित करने में जताई असमर्थता, SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को किया सूचित: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शहीद स्मारक या महात्मा गांधी की प्रतिमा या स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित स्थल पर बैठकर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दामों पर पायलट ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हम पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। जब दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमत घट रही हैं तब केंद्र सरकार कीमत बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश मे लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जनता में आक्रोश है। इसे लेकर कांग्रेस 29 जून को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगी।’’

हिंडौन से कांग्रेस के विधायक भरोसी लाल पर गोलीबारी के प्रयास की घटना पर पायलट ने कहा कि उनकी कल विधायक से बात हुई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना होना, चिंता का विषय है।

पृथ्वी कुंज देवेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस