देश की खबरें | पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव मंगलवार को अंबाला में पूरा हो गया।

चंडीगढ़, 10 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव मंगलवार को अंबाला में पूरा हो गया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी अमृतसर में कुछ घंटे बिताने के बाद मंगलवार शाम फतेहगढ़ साहिब पहुंचेंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ''भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा आरंभ होगी। अमृतसर में पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद यात्रा आरंभ करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे, इसलिए मंगलवार दोपहर बाद पदयात्रा नहीं होगी।

इससे पहले, राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह अम्बाला कैंट के शाहपुर से पदयात्रा आरंभ की। इस दौरान पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राज बब्बर भी इस यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा गत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से पानीपत के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुई थी। यह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से होकर अंबाला तक पहुंची। गत 21 से 23 दिसंबर के बीच भी यह यात्रा हरियाणा के मेवात, फ़रीदाबाद और कुछ अन्य इलाकों से गुजरी थी।

रमेश ने बताया, ‘‘दोपहर में आज भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगी। हम पंजाब आएंगे और सरहिंद में रात्रि विश्राम होगा। बुधवार सुबह यात्रा संबंधी ध्वज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी की पंजाब इकाई को सौंपा जाएगा। इसके बाद हम पंजाब में पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।’’

यह यात्रा बुधवार को मंडी गोबिंदगढ़ से होकर गुजरेगी और खन्ना में रात्रि विश्राम होगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यात्रा के तहत रोजाना दो चरणों में करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

रमेश ने बताया, ‘‘12 जनवरी को पंजाब में यात्रा सिर्फ सुबह की पारी में होगी और तय दूरी पूरी की जाएगी। इसके बाद लोहड़ी त्योहार के मद्देनजर उसी दिन दोपहर के बाद और फिर 13 जनवरी को पूरे दिन विश्राम रहेगा।’’

हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, के सी वेणुगोपाल, दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान समेत कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह यात्रा जिन इलाकों से गुजरी वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए।

किसी का नाम लिए बगैर रमेश ने आरोप लगाया कि देश में , धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\