देश की खबरें | राहुल गांधी ने सत्य का कवच पहना है, उन्हें कोई नहीं खरीद सकता: प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने पर अपने बड़े भाई राहुल गांधी एवं अन्य ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत किया और कहा कि राहुल ने सत्य का कवच पहन रखा है जिस वजह से भगवान उनकी ठंड और दूसरी सभी चीजों से सुरक्षा करेगा।

नयी दिल्ली/गाजियाबाद, तीन जनवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने पर अपने बड़े भाई राहुल गांधी एवं अन्य ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत किया और कहा कि राहुल ने सत्य का कवच पहन रखा है जिस वजह से भगवान उनकी ठंड और दूसरी सभी चीजों से सुरक्षा करेगा।

उन्होंने दो बड़े उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी को कोई खरीद नहीं सकता और वह सच्चाई से पीछे नहीं हटने वाले हैं।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जगह-जगह ‘मोहब्बत की दुकान’ की फ्रेंचाइजी खोलें।

उन्होंने राहुल गांधी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा, ‘‘मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। सत्ता की ओर से पूरा जोर लगाया गया, सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, ताकि इनकी छवि खराब की जा सके। लेकिन वह सच्चाई से पीछे नहीं हटे। एजेंसियां लगाई गईं, लेकिन वह डरे नहीं। वह योद्धा हैं।’’

प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘अडाणी और अंबानी ने देश के बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, पीएसयू खरीद लिए, मीडिया खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को खरीद नहीं पाए और कभी खरीद भी नहीं सकते।’’

उनका कहना था, ‘‘किसी ने मुझसे कहा कि क्या आपके भाई को ठंड नहीं लगती क्योंकि वह केवल एक टी-शर्ट पहनकर चल रहे हैं। किसी ने कहा कि इन्हें ठंड से बचाओ, जैकेट तो पहनवाओ। किसी ने कहा कि अब कश्मीर जा रहे हैं, क्या उनकी सुरक्षा को लेकर डर नहीं लगता? मेरा जवाब यह है कि वह सत्य का कवच पहने हुए हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। ’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘जब तक आप लोग इस देश के सत्य को पहचानेंगे तब तक भगवान इस देश की सच्चाई की रक्षा करेगा।’’

उनका कहना था, ‘‘एकता में ही आपका विकास है। पूरे देश में एकता और सद्भावना का पैगाम ले जाइए।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है। मैं सबसे कहना चाहती हूं कि हर जगह मोहब्बत की दुकान की फ्रेंचाइजी खोलो। अगर यह दुकान नहीं खोलोगे तो नफरत की राजनीति बढ़ती रहेगी और आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, रोजगार नहीं मिलेगा, अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ पाएगी।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड