देश की खबरें | राहुल गांधी ने तेलंगाना में सुरंग की छत ढहने की घटना को लेकर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद उसमें आठ लोगों के फंसने की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की और उनकी सुरक्षा की उम्मीद जताई।

हैदराबाद, 22 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद उसमें आठ लोगों के फंसने की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की और उनकी सुरक्षा की उम्मीद जताई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें बताया गया है कि राज्य सरकार बचाव दलों के साथ, फंसे लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया है कि बचाव अभियान जारी है और राज्य सरकार आपदा राहत दलों के साथ फंसे लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है।”

तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है।

श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा शनिवार को ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना की जानकारी लेने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को फोन किया और बचाव अभियान के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और सेना के जवानों की एक टीम वहां पहुंच रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\