देश की खबरें | राहुल ने केरल में आदिवासी व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी सोमवार को उस आदिवासी व्यक्ति के घर गए, जो हाल में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास मृत पाया गया था। गांधी ने मृतक विश्वनाथन के भीड़ के हमले का शिकार होने का आरोप लगाते हुए इस घटना की व्यापक जांच की मांग की।

वायनाड (केरल), 13 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी सोमवार को उस आदिवासी व्यक्ति के घर गए, जो हाल में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास मृत पाया गया था। गांधी ने मृतक विश्वनाथन के भीड़ के हमले का शिकार होने का आरोप लगाते हुए इस घटना की व्यापक जांच की मांग की।

विश्वनाथन (46) गत 11 फरवरी को कोझिकोड में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास फंदे से लटका मिला था। उसकी पत्नी को प्रसव के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राहुल रविवार रात कोझिकोड पहुंचे और आज सुबह पार्टी नेताओं के साथ वायनाड जिले में विश्वनाथन के घर गए। परिवार को आदिवासी व्यक्ति की मौत के पीछे साजिश की आशंका है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी अपने दिन भर के दौरे के बाद कन्नूर से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

गांधी ने परावयल कॉलोनी में विश्वनाथन के परिवार के साथ कुछ समय बिताया, उनकी व्यथा और शिकायतें सुनीं तथा उन्हें सांत्वना दी।

उन्होंने अपने ‘राहुल गांधी-वायनाड’ ट्विटर हैंडल से मलयालम में किये गये एक ट्वीट में कहा, ‘‘विश्वनाथन के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।’’

इससे पहले, विश्वनाथन के रिश्तेदारों ने दावा किया था कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है और उनके शव पर चोट के निशान थे। उन्होंने दावा किया कि विश्वनाथन पर भीड़ ने चोरी का आरोप लगाते हुए हमला किया था।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम घटना के सिलसिले में साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहे हैं।’’

अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा जारी रखते हुए राहुल ने बाद में कैथांगु परियोजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। यह परियोजना आवास के अत्यधिक जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई है। वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भी शामिल हुए।

राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर किये गये एक पोस्ट में कहा, ‘‘डेढ़ साल पहले, हमने आवास के अत्यधिक जरूरतमंदों के लिए एक अभियान शुरू किया था। आज, हम ऐसे 25 लाभार्थियों को आवास सौंप रहे हैं, जिनका जीवन प्रतिकूल परिस्थितियों में बीता है।’’

बाद में मीनानगड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने वायनाड के लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने 25 परिवारों के लिए घर बनाने और उनके सपने को पूरा करने में मदद की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहूंगा कि वायनाड के लोग इस परियोजना में हमारी मदद करें और आश्रय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों और लाभार्थियों को अधिक से अधिक घर देने में हमारी मदद करें। हम जानते हैं कि आपने पिछले कुछ वर्षों से संघर्ष किया और हम यह भी समझते हैं कि आपको आश्रय देने से आपकी समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं।’’

कांग्रेस नेता ने हाल में वायनाड में एक बाघ द्वारा मारे गए व्यक्ति के परिवार से भी मुलाकात की।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद राहुल की अपने निर्वाचन क्षेत्र की यह पहली यात्रा है।

राहुल का रविवार को कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू